Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सरकार ने कहा, इस सेक्टर पर पड़ी लॉकडाउन और कर्फ्यू की सबसे अधिक मार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। लॉकडाउन में सख्ती के चलते इंडस्ट्रि​यल गतिविधियां लगभग ठप पड़ी थीं। इस वजह से अप्रैल महीने के दौरान भारत की मैन्युफक्चरिंग गतिविधि रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई।

राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे सप्लाई चेन भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। ऐसे में डिफेंस सेक्टर पर भी असर पड़ना स्वाभाविक है। अप्रैल महीने के लिए आईएचएस मार्किट द्वारा जारी परचेजिंग मैनेजर इंडेक्स (पीएमआई) लुढ़ककर महज 27.4 रह गया।

आईएचएस मार्किट हर महीने मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के आंकड़े जारी करता है। इस सूचकांक का 50 से ऊपर रहना वृद्धि और इससे नीचे रहना गिरावट को दर्शाता है, जबकि 50 पर होना स्थिरता दिखाता है। यानी मैन्युफैक्चरिंग गतिविधि में भारी गिरावट आई है। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर प्रभावित होने से देश के रक्षा क्षेत्र पर इसका असर पड़ना लाजिमी है।