Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक किया दुष्कर्म

 

 

 

एटा। नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक ऐसे आरोपित को गिरफ्तार किया है, जो एक युवती को शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से दुष्कर्म कर रहा था। प्राथमिकी लिखे जाने के 24 घंटों के अंदर आरोपित को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि कोतवाली नगर में एक 23 वर्षीय युवती ने गुरूवार को प्राथमिकी दर्ज कराई कि क्षेत्र के किदवईनगर का रहने वाला दानिश पिछले चार वर्षों से उसके साथ शादी का झांसा दे शारीरिक सम्बन्ध बनाता चला आ रहा है। पीड़ित युवती के अनुसार आरोपित ने आठ अक्टूबर 2019 को भी उसके साथ दुष्कर्म किया तथा शादी से मना कर दिया था।

एसएसपी के अनुसार प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कोतवाली नगर प्रभारी ने आरोपित दानिश को शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे उसी के मकान से गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ कोतवाली नगर में विधिक कार्यवायी कर जेल भेजा दिया गया है।