Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दरिंदगी की इंतहाः 6 साल की मासूम से रेप, दोनों आंखें फोड़ीं

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी हुई है। बालिका से ज्यादती किए जाने के बाद आंखों को भी चोट पहुंचाई गई है। बालिका की हालत गंभीर है। इस घटना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए अपराधियों को सख्त सजा दिलाने की बात कही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम जबेरा थाना क्षेत्र से एक छह वर्षीय लड़की लापता हुई थी। रात भर खोज की गई मगर पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह वह एक खेत के सूने मकान में गंभीर हालत में मिली। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे और आंखों में चोट थी। बालिका को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया मगर हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया।

इस घटना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए ट्वीट किया है, “दमोह जिले में एक मासूम बिटिया के साथ हुई दुष्कर्म की घटना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने घटना का संज्ञान लेकर अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। उस दरिंदे को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। बिटिया के समुचित इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी