Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

3 मई को खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी-सोमवार को मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए निकलेगी। 3 मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जिसके जरिए श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे ,कल मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखबा  (मुखीमठ) से ठीक 12:15 बजे दोपहर को गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि विश्राम भैरव घाटी में होगा।वही गंगोत्री धाम में इस समय कपाट खुलने की तैयारियां जोरों पर है। पिछले 2 साल से कोरोना महामारी के कारण चार धाम यात्रा नही चल पाई , जिसके वजह से श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाए, इस समय छोटे बड़े ब्यवसाई चारधाम यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं।

और गंगोत्री धाम में दुकानों की सजावट और बाजार में चहल कर्मी दिखनी शुरू हो गई है। और सारी सुविधाएं श्रद्धालु को प्राप्त होगी इसके बाद गंगोत्री धाम में प्रात: नौ बजे से विधिविधान के साथ गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ एवं विशेष पूजा-अर्चना के बाद 11:15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया है कि मंदिर के कपाट खोेलने की पूरी तैयारी कर ली गई है।बताया कि मंगलवार को 8.30 बजे प्रातः मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खुशीमठ से पारंपरिक वाध्य यंत्रों की थाप पर शनिदेव की डोली की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। जहां विधिवत हवन और पूजा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।