Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कैबिनेट की पहली बैठक: लैब टेक्नीशियन के खाली पड़े पदों को भरने और दिव्यांगों को न्यायिक पदों पर चार प्रतिशत आरक्षण देने पर हुआ फैसला : योगी

बैठक में लैब टेक्नीशियन के खाली पड़े पदों को भरने से लेकर न्यायिक पदों पर चार प्रतिशत आरक्षण दिव्यांगों को देने सहित कई फैसले लिए गए। फैसलों की जानकारी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय:

  1. अलकनंद गेस्ट हाउस उत्तराखंड परिसर में 3,000 वर्गमीटर गेस्ट हाउस पर्यटन विकास निगम को हस्तांरित।
    2- आगरा, मथुरा और प्रयागराज में निजी क्षेत्र के सहयोग से हेलीपैड बनेगा। 5 करोड़ रुपये इनके विकास में पहले ही खर्च कर चुका है।
    3- रमाबाई स्थल के समीप बना हेलीपैड पर्यटन विभाग को मिलेगा।
    4- 10 करोड़ तक के काम अब पर्यटन विकास निगम करेगा। उसे कार्यदायी संस्था के रूप में मंजूरी मिलेगी।
    5- 82.53 किमी के पुखरायां घाटमपुर मार्ग का उच्चीकरण होगा। 1,136 करोड़ का निवेश होगा।
    6- नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) का सेंटर लखनऊ में खुलेगा। 2.5 एकड़ जमीन सरोजनीनगर के जैती खेड़ा में दी गई है।
  2. 7- लैब टेक्नीशियन के 25% पद लैब असिस्टेंट के प्रमोशन से भरे जाएंगे। 75 प्रतिशत सीधी भर्ती होगी।
  3. 8- केजीएमयू के पुराने भवन का ध्वस्तीकरण होगा।
    9- नोएडा पीजीआई के लिये 56 एकड़ जमीन चाहिए। ऑथरिटी ने 400 करोड़ से अधिक मांगा था। इसे निःशुल्क देने पर सहमति बनी।
    10- गोपन में भी अपर मुख्य सचिव का पद मंजूर।
    11- 153 पिस्टल होमगार्ड विभाग खरीदेगा।
    12- न्यायिक पदों पर 4 प्रतिशत दिव्यांग आरक्षण मिलेगा

योगी आदित्यनाथ सरकार के शपथ ग्रहण के बाद 26 मार्च को मंत्रिमंडल की पहली बैठक आयोजित की गई थी। उसमें गरीबों को मुफ्त राशन वितरण की योजना को तीन महीने आगे बढ़ाने का निर्णय किया गया था। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद से योगी कैबिनेट की पहली बैठक का इंतजार किया जा रहा था।