Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तमंचे के बल पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल

 

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में तमंचे के बल पर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपियों ने लड़की के साथ न केवल रेप किया, बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

घटना रामपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र की है। पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह 12 सितम्बर को चारा काटने गई थी, जहां दो युवक उसे तमंचा दिखाकर सुनसान जगह ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान दोनों ने उसका वीडियो बना लिया। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी। इससे डरी-सहमी पीड़िता ने घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन अब वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। लड़की के परिजन उसे लेकर कोतवाली आए, जहां आरोपितों के खिलाफ उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।

एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 12 सितम्बर को किशोरी के ही गांव के एक लड़के और उसके साथी ने खेत ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को इसके बारे में पता चला। परिजनों ने जब लड़की से पूछा तो उसने उन्हें पूरी घटना बताई। जिसके बाद पीड़ित लड़की और उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।