Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एटा में किशोरी के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को 15 वर्षीय बालिका के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के साथ उसकी सहेली भी थी, जो किसी प्रकार भागने में सफल रही।

जैथरा क्षेत्र की पीड़ित किशोरी अपनी सहेली के साथ गुरुवार सुबह आग तापने के लिए करब (बाजरा का अवशेष) लेने गयी थी। गांव से करीब दो किमी दूर स्थित इसके खेत के मध्य केसरपुर निवासी भंवर सिंह नामक व्यक्ति का निजी नलकूप है। आरोप है कि जैसे ही ये किशोरियां इस ट्यूबवेल के समीप पहुंचीं वहां मौजूद भंवर सिंह व उसके दो साथी अर्जुन व अलवर ने इन्हें रोक लिया। आरोपितों के गलत इरादे देख पीड़ित की सहेली तो किसी प्रकार भाग आयी। जबकि आरोपितों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपितों की गिरफ्त से छूटकर अपने घर पहुंची किशोरी ने जब अपनी आप बीती परिजनों को बताई तो परिजन शिकायत करने आरोपितों के यहां पहुंचे। यहां आरोपितों ने परिजनों पर फायरिंग कर दी। इस बीच घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार घेराबंदी कर आरोपित भंवरसिंह व अर्जुन को दबोच लिया, जबकि अलवर भागने में सफल रहा।
समाचार लिखे जाने तक पीड़ित के पिता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है, जबकि एटा एसएसपी की बैठक में मौजूद अलीगंज के क्षेत्राधिकारी व इंस्पेक्टर मीटिंग के मध्य ही मौके के लिए रवाना हो गये।