Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर प्रदेश चुनाव : भाजपा के साढ़े चार वर्षो के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए सपा नेता बोले इससे बेशर्मी की बात क्या हो सकती हैं जानिए क्या है पूरा मामला ?

सपा के नेता व महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी ने आज अपने गृह जनपद आजमगढ़ में कहा ३५२ सीट जीतेंगे, बसपा को बीजेपी का दलाल व कांग्रेस को समाप्त होने वाली पार्टी बताया और असदुद्दीन ओवैसी को  खरपतवार

सपा के फायर ब्रांड नेता और महाराष्ट्र सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसीम आज़मी आज अपने गृह जनपद पहुँच कर अपने पुराने अंदाज़ में दिखाई दिए | उन्होंने दावा किया की आगामी विधानसभा चुनाव में ३५२ सीट जीत कर सपा सत्ता में वापस आएगी हालांकि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का दावा है कि ४०० सीट से ऊपर जीतेंगे | वही भाजपा के साढ़े चार वर्षो के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए बोले इससे बेशर्मी की बात क्या हो सकती हैं की दुसरे के कार्यकाल में किये गए कामो को अपनी उपलब्धि बता रहे है |

अखिलेश यादव के किये गए कार्यो का सिर्फ नाम बदल कर क्रेडिट ले रहे हैं पुरे प्रदेश को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया | किसानो की नहीं सुन रहे हैं और अन्य दलों के गठबंधन के सवाल पर कहा की बसपा बीजेपी की दलाली कर रही हैं कांग्रेस लगभग समाप्त होने की कगार पर खड़ी हैं | सपा की छोटी छोटी पार्टियों से बात हो रही है पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक सभी वर्ग के लोग साथ हैं सब मिलकर सपा को जिताएंगे | अबू आसिम आज़मी ने यहा तक कहा की पोलराइजेशन भी हो रहा हैं लेकिन जनता सब समझ रही हैं अब जनता केवल विकास चाहती हैं आज़ादी के बाद अब तक जितना विकास अखिलेश यादव ने किया हैं उतना किसी ने भी नहीं किया वही एआईएमआइएम के नेता असस्सुद्दीन ओवैसी के बारे में यह कहा यह कौन हैं और बाद में कहा की चुनाव में ऐसे खरपतवार आते जाते रहते हैं सब साफ़ हो जायेंगे अबू आसिम आज़मी आज आजमगढ़ में पूर्व सपा नेता स्व. इशदत्त यादव की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होने आये थे जहा पर सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया |