Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रेलवे ओवरब्रिज से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 10 की मौत 20 घायल

राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में करीब 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

 

ये सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से कन्नौज से देवां शरीफ गए थे। वहां से लौटते वक्त भापरमऊ रेलवे क्रांसिंग पर बने ओवरब्रिज पर हादसे का शिकार हो गए।

सूत्रों के मुताबिक ओवरब्रिज से उतरते वक्त ट्राली अनियंत्रित होकर सीधे नीचे आ गिरी। यह तो गलीमत रही कि जिस वक्त ट्रैक्टर-ट्राली पुल से नीचे गिरी वहां से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा है। बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज का काम काफी समय से अधूरा पड़ा है।

इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। लोगों की नाराजगी से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन में मौके से दुर्घटना के सभी घायलों और मृतकों को हटा दिया।