Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चंडीगढ़ में भाजपा ने लहराया जीत का परचम

bjpचंडीगढ़ : चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनाव में शानदार बढ़त बनाई है। यहां भाजपा लगभग जीत की ओर बढ़ रही है। यहां पर वोटों की गणना अंतिम दौर में है ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा की जीत इस चुनाव में तय है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा को अकाली दल के साथ 17 सीटें मिली हैं। हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस ने तीन सीटें जीती हैं।

हालांकि नगर निगम में 26 में से 21 सीटों पर कब्जा जमाया है। माना जा रहा है कि भाजपा बोर्ड में बहुमत से काबिज होगी और चुनाव में जीत दर्ज करेगी। लोगों का मानना है कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नोटबंदी का असर चुनाव पर हुआ है। नोटबंदी के बाद चुनाव में इसे भाजपा की बड़ी जीत माना गया है। गौरतलब है कि 18 दिसंबर को चंडीगढ़ नगर निगम की 26 सीटों पर मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.