Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Tag Archives: Delhi

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिवराज की शिकायत

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिवराज की शिकायत

मध्य प्रदेश में  दो विरोधाभासी खबरें सुर्खियां बनी.एक ओर शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के आज संभावित विस्तार के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत की है. दिल्ली और भोपाल के चुनाव आयोग कार्यालय में कांग्रेस ने इसे जारी आचार संहिता के तहत इस कदम को चुनाव को प्रभावित करने ...

Read More »

दिल्ली के प्रगति मैदान के हॉल नंबर 17 में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दो जगह आग लग गई। पहली आग दिल्ली के महत्वपूर्ण इलाके प्रगति मैदान के हॉल नंबर 11 में लगी। हॉल नंबर 17 गेट नंबर 4 में पड़ता है। आग की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां तत्काल पहुंची और आग बुझाने का काम ...

Read More »

NRI दूल्हे दे रहे सबसे ज्यादा दिल्ली की लड़कियों को धोखा

एनआरआई दूल्हों से शादी करने वाली भारत की लड़कियों की परेशानियां साल-दर-साल बढ़ती जा रही हैं। इसमें भी पिछले तीन सालों के आंकड़े देखें तो दिल्ली की लड़कियों को एनआरआई दूल्हों ने सबसे ज्यादा धोखे दिए हैं। इनमें शादी करके दुल्हनों को अपने साथ विदेश ना ले जाना, विदेश ले जाकर उनसे मेड जैसा काम कराना या फिर शादी के बाद पता लगना कि एनआरआई दूल्हे ने तो पहले से ही विदेश में शादी कर रखी है, जैसे मसले ज्यादा सामने आ रहे हैं। बढ़ रही हैं घटनाएं  इस तरह की जानकारी उन आकड़ों से सामने आई जो पुलिस ने राष्ट्रीय महिला आयोग को दिए हैं। 2015 से 2017 तक के आंकड़े दिए गए हैं। इनमें पता लगता है कि राष्ट्रीय महिला आयोग के एनआरआई सेल में शादी और अन्य समस्याओं से संबंधित जो शिकायतें मिली हैं उनमें 2015 से 2017 तक लगातार इजाफा हो रहा है। जहां इस सेल में 2015 में देशभर से 422 लड़कियों ने शिकायतें की थीं, वहीं भारतीय दुल्हनों की शिकायतें बढ़कर 2016 में 468 और 2017 में 528 हो गईं।  दिल्ली सबसे ज्यादा निशाने पर  देशभर के विभिन्न राज्यों से मिले शिकायतों के आंकड़ों से पता लगता है कि इनमें पिछले तीन सालों में दिल्ली से सबसे अधिक 176 शिकायतें मिलीं। दूसरे नंबर पर पंजाब है, जहां से 152 शिकायतें मिलीं और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र से 144 शिकायतें मिली हैं। हालांकि पिछले साल की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 67 शिकायतें मिलीं जबकि दिल्ली दूसरे नंबर पर रही और यहां से एनआरआई सेल में 59 शिकायतें दर्ज की गईं। यानी आंकड़ों से साफ है कि दुनिया के विभिन्न देशों में रहने वाले एनआरआई लड़के भारत में सबसे ज्यादा दिल्ली की लड़कियों को धोखा दे रहे हैं। आंकड़ों में यह भी जानकारी दी गई है कि दुनिया के किन-किन देशों में रहने वाले एनआरआई दूल्हों ने सबसे अधिक भारतीय दुल्हनों के दिल तोड़े। तरह-तरह से करते हैं परेशान  इसमें पता लगा है कि अमेरिका में रहने वाले एनआरआई लड़कों ने इंडिया की लड़कियों के साथ सबसे अधिक धोखेबाजी की। तीन सालों में इस देश से संबंधित एनसीडब्लू को 300 शिकायतें मिलीं। इनमें से कुछ भारत में आकर यहां की लड़कियों को दुल्हन बनाकर अमेरिका ले गए, लेकिन वहां जाकर दुल्हन के साथ बुरा बर्ताव किया। इसमें चाहे उन्हें घर की नौकरानी बनाकर रख लिया गया तो कुछ को पहली शादी से हुए बच्चों का लालन-पालन करने के लिए शादी की गई जबकि कुछ लड़कियों को तो एनआरआई लड़के शादी करने के बाद अपने साथ लेकर ही नहीं गए। पूछने पर वह कभी वीजा लगने में दिक्कत बताते तो कभी कुछ ही दिनों में ले जाने जैसे झांसे देते।  ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूके भी लाइन में  इसी तरह से ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूके में रहने वाले एनआरआई लड़कों ने भारतीय लड़कियों के साथ सबसे ज्यादा परेशान किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसी तरह के मामलों को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग 31 जनवरी को विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसमें दिल्ली पुलिस के भी 100 से अधिक पुलिसकर्मी हिस्सा लेंगे। साथ ही देशभर के सभी राज्यों की महिला आयोग अध्यक्षों के भी इसमें शामिल होने की बात बताई जा रही है।

एनआरआई दूल्हों से शादी करने वाली भारत की लड़कियों की परेशानियां साल-दर-साल बढ़ती जा रही हैं। इसमें भी पिछले तीन सालों के आंकड़े देखें तो दिल्ली की लड़कियों को एनआरआई दूल्हों ने सबसे ज्यादा धोखे दिए हैं। इनमें शादी करके दुल्हनों को अपने साथ विदेश ना ले जाना, विदेश ले जाकर उनसे ...

Read More »

मौका: राज्य सभा टीवी में बनें एंकर,प्रोडूसर और कॉपी एडिटर

रोजगार डेस्क: राज्य सभा टीवी में जॉब की चाह रखने वालों के लिए सुनहरा मौका है। यहां विभिन्न पदों के लिए आवेदन निकाले गए हैं, जिसके लिए उसने वॉक इन इंटरव्यू/स्किल टेस्ट का सिस्टम अपनाया है। आवश्यकता है: ये पोस्ट प्रड्यूसर (हिंदी), असोसिएट कॉपी एडिटर (न्यूज मीडिया- हिंदी व अंग्रेजी), ...

Read More »

मनीष सिसौदिया पर दर्ज देशद्रोह के मुकदमें में चार्जशीट तैयार लेकिन अभी तक कोर्ट में दाखिल नहीं

दिल्ली पुलिस का राष्ट्रध्वज के प्रति उदासीन और ढुलमुल रवैया और मनीष सिसौदिया के उपमुख्यमंत्री पद के रसूख व् प्रभाव के चलते ४ साल पहले मनीष सिसौदिया राष्ट्रध्वज को कफ़न बनाकर अपमानित करने हेतु दर्ज मुकदमें में 3  महीने पहले हुई तैयार चार्जशीट अब तक कोर्ट में दाखिल नहीं हो ...

Read More »

मनवीर पहुंचे हॉस्पिटल,मानी अपनी शादी की बात

Entertainment Desk: हाल ही में बिग बॉस के विनर मनवीर गुर्जर की शादी का वीडियो खूब वाइरल हुआ लेकिन मनवीर अपनी शादी की बात को नकारते आ रहे थे लेकिन आखिरकार मनवीर ने अपनी शादी की बात को मान ही लिया है.उन्होंने एक इंटरव्‍यू में कहा है कि उनकी शादी बिग ...

Read More »

प्रगति मैदान में 100 रुपये वाली शॉपिंग

नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद बैंक या एटीएम से नए नोट निकालने के लिए तो काफी लंबी लाइन है और पुराने नोट अब कोई ले नहीं रहा तो ऐसे में जो सबसे बड़ा नोट बचता है, वह है 100 रुपये का। इसलिए हमने जानने की कोशिश की ट्रेड फेयर में ऐसी ...

Read More »

टोल फ्री हुआ दिल्ली-नोएडा डीएनडी, इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाली डीएनडी सड़क को टोल फ्री कर दिया गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि दिल्ली-नोएडा डीएनडी को टोल फ्री किया जाए. लंबे समय से इस डीएनडी को टोल फ्री करने की मांग हो रही थी. इसके लिए कई सामाजिक और राजनीतिक संगठन धरना-प्रदर्शन ...

Read More »