Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में अमेठी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी सुरेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी वसीम को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में वसीम के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे जामो सीएचसी ले जाया गया, जहां अभी उसका इलाज चल रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दया राम ने बताया, “सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में सभी पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चार को जेल भेजा जा चुका है, जबकि आखिरी और मुख्य अपराधी वसीम को भी आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

दया राम ने बताया कि वसीम को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल वसीम को इलाज के लिए जामो सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। किसी को भी वसीम के पास जाने की अनुमति नहीं है।”

एएसपी के मुताबिक, घटना आपसी रंजिश के कारण हुई है। बाकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अपने कॉफ्रेंस में देंगे। गौरतलब हो कि अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बेहद करीबी रहे पूर्व सुरेंद्र सिंह की 25 मई को देर रात उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। केंद्रीय मंत्री सुरेंद्र के शव को स्वयं कंधा देकर श्मशान घाट तक गई थीं।

केंद्र मंत्री स्मृति के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुलिस को 12 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। जिसके बाद पुलिस की कई टीमें एक साथ आरोपियों की तलाश में जुटी थी। एक-एक कर पुलिस ने सभी पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।