Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी का तापमान 60 डिग्री से अधिक

देशभर में गर्मी का प्रकोप बढ़ते गर्मी का कहर भी दिखने लगी है। शनिवार  को उपग्रहों द्वारा ली गई इमेजरी के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सतही भूमि का तापमान 60 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया। इनसैट 3डी, कॉपरनिकस सेंटिनल 3 और नासा के एक उपग्रह द्वारा ली गई भूमि की सतह की तस्वीरों ने संकेत दिया कि उत्तर पश्चिम भारत के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। एक अन्य वैज्ञानिक ने कहा, ‘क्या आप जानते हैं कि 60 डिग्री सेल्सियस का क्या मतलब होता है? सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचा पिघल जाएंगे। मैंने राजस्थान में 50 डिग्री सेल्सियस पर सड़कों को पिघलते देखा है। हमें बहुत सावधान रहना चाहिए और पहले जमीनी आकलन करना चाहिए।

60 डिग्री सेल्सियस से अधिक गया भूमि का तापमान’ भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक आशिम मित्रा ने ट्वीट किया, जो उपग्रहों की तस्वीर लेने में एक्सपर्ट हैं। आशिम मित्रा ने ट्वीट कर लिखा, ‘अलग-अलग उपग्रह सेंसर से भूमि की सतह का तापमान देखने वाली तस्वीरें ली गई हैं। एक सामान्य अवलोकन यानी जमीन के एलएसटी का सटीक माप प्राप्त करने में सक्षम था, जो आज कई क्षेत्रों में 60 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है।