Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सक्सेस मंत्र: सभी क्षेत्रों में चाहते हैं सफलता, तो करें इन मंत्रों का जाप

नई दिल्ली: जीवन में सफल होने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार प्रयास करता है। सभी की यह चाहत होती है कि उसके पास आय का अच्छा साधन, अच्छी नौकरी, बड़ा बिजनेस, बड़ा बंगला, लग्जरी कार, सुखी परिवार ये सभी चीजें हो, जो उसे एक सफल व्यक्ति के रुप में स्थापित करें। लेकिन बिना गुरु के कोई सफलता नहीं पा सकता।  इसलिए अगर जीवन में सफलता हासिल करनी है तो आज से ही इन मंत्रों का जाप करना आरंभ कर दीजिए।

*गुरु मंत्र*

ॐ नमः शिवाय गुरवे

सच्चिदानन्द मूर्तये ।

निष्प्रपञ्चाय शान्ताय

निरालम्बाय तेजसे ॥

*एकाग्र मन के लिए जपे यह मंत्र*

पुनन्तु विश्वभूतानि जातवेदः पुनीहि मा।

ज्योतिश मानते हैं कि अगर इस मंत्र का प्रतिदिन उच्‍चारण किया जाए, तो मन एकाग्र और शांत होता है। सुबह के समय पूर्व दिशा की ओर इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। इस मंत्र का जाप लगातार सात दिनों तक करना होगा।

बॉस को खुश करने का मंत्र

एलालवंग संयुक्तम् ताम्बूलं प्रतिगृह्मताम्।

अगर आप इन मंत्रों का प्रतिदिन जाप करेंगे तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।