Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखीमपुर खीरी घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

आज़मगढ़- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने लखीमपुर खीरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री काफी गंभीर हैं। उन्होंने अधिकारियों की टीम गठित कर दी है। विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा लखीमपुर जाने के सवाल पर कहा कि इस घटना को राजनीतिक तूल देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सरकार अपना काम कर रही है। पूरे राज्य को योगी आदित्यनाथ पर विश्वास करना चाहिए।

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार देर रात आजमगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बूथ संपर्क अभियान की समीक्षा की। सोमवार सुबह मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा गरीब, कल्याण, राष्ट्र व समाज के कल्याण का कार्य कर रही है।

आजमगढ़ जिले के बूथ प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि यहां पर अच्छा काम हो रहा है।  कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी जैसा नेतृत्व कभी-कभी मिलता है, जो देश व प्रदेश के विकास को लेकर गंभीर रहते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

विधानसभा लालगंज के भाजपा मंडल लालगंज में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देवसिंह का रविवार को मसीरपुर में आगमन हुआ। जिसमें बूथों की समीक्षा के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कायकर्ताओं से 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं बनाई और उन्हें लोगों तक पहुंचाया। इतना ही नहीं सरकार ने साढ़े चार साल में विकास का जो सोपान लिखा है उससे विपक्षी दलों के पास कुछ कहने के लिए बचा ही नहीं है। इसलिए उनके द्वारा अनाप-शनाप बयान दिया जा रहा है। भाजपा सरकार ने प्रदेश से गुंडागर्दी को खत्म किया है।

गरीबों के हित को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई और उनका संचालन किया गया। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने को तैयार है। इसलिए कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।