Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एसआर ग्लोबल स्कूल ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा समेत तमाम मंत्रियों का जताया आभार

 

 

स्कूल का पांचवा वार्षिक सांस्कृतिक समारोह संपंन

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल की ओर से आयोजित पांचवे वार्षिक सांस्कृतिक समारोह उड़ान-2019 में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक समेत तमाम मंत्री, नेता, जज, सांसद और विधायक शामिल हुए।

स्कूल प्रशासन ने समारोह में आए उप मुख्यमंत्री, कानून मंत्री, मंत्री चेतन चौहान , मंत्री स्वाति सिंह , महापौर संयुक्ता भाटिया, न्यायमूर्ति मो. शबीहुल हसनैन , न्यायमूर्ति आरडी सिंह, भाजपा सांसद कौशल किशोर, किसान एवं पिछड़ा मोर्चा भाजपा उप्र सह प्रभारी ब्रज बहादुर , प्रमुख आई.टी. बीजेपी, उप्र संजय राय, विधायक सुरेश तिवारी एवं सुरेश श्रीवास्तव को हृदय से धन्यवाद दिया है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि आपकी दिव्य उपस्थिति ने हमें एवं हमारे विद्यार्थियों में अपार ऊर्जा का संचार किया है। पुनः हृदय से धन्यवाद।