Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज़म पर लगातार एक्शन से भड़के समाजवादियों ने रामपुर को किया कूच, शहर की सभी सीमाएं की गई सील

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और सांसद आज़म खान पिछले कुछ समय से किसी न किसी कारण से चर्चा में हैं। पिछले दिनों उनका संसद में दिया एक बयान काफी विवादों में रहा था। वहीं हाल ही में उनके बेटे और विधायक अब्दुल्ला आजम से जौहर विश्व विद्यालय को लेकर पूछताछ से सपा पार्टी में नाराजगी है। विरोधस्वरुप समाजवादियों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। प्रदेश भर के समाजवादी कार्यकर्ता गुरुवार को रामपुर पहुंच रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 10 हजार सपा कार्यकर्ता आज रामपुर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही शहर के सभी प्रवेश मार्ग को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव भी रामपुर आ सकते हैं। हालांकि, अभी उनके आगमन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

डीएम ने बताया इसलिए लागू किया धारा 144

रामपुर के जिलाधिकारी (डीएम) एके सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा और बकरा ईद को ध्यान में रखते हुए धारा 144 (एक क्षेत्र में 5 से अधिक लोगों की सभा पर रोक) पहले से ही लागू है। हमें अतिरिक्त बल मिल गए हैं, हम किसी को भी सीमा से प्रवेश नहीं करने देंगे। जो कोई भी कानून और व्यवस्था का उल्लंघन करेगा, उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।