Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

औराई विधानसभा में सपा ने की जनसभा

आज औराई विधानसभा के ग्रामसभा बैराखास में सपा सरकार के दौरान जनहित में के गये सभी विकास कार्य और सामाजवादी विचारधारा को जनता के बीच पहुंचाई गई जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश समाजवादी कार्यकारणी सदस्य डॉ विनोद कुमार बिंद और विशिष्ट अतिथि औराई की पूर्व विधायक मधुबला पासी ने वहां उपस्थित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता और जनता को संबोधित किया ।


कार्यक्रम का अध्यक्षता सपा नेता जीलोधर बिंद और संचालन सपा जिला उपाध्यक्ष और औराई विधानसभा प्रभारी रामयज्ञ पाल ने किया। कार्यक्रम का संयोजक व आयोजक सपा नेता अरूण कुमार बिंद ने किया।मुख्य अतिथि डॉक्टर विनोद कुमार बिंद अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य भाजपा सरकार विकास के केवल झूठे वादा जनता से करके केवल वोट लेकर जनता को धोखा देने और उनके सारे संवैधानिक अधिकार छीनने का कार्य अभी तक किया है।मेरा समाज भी धोखेबाजो के चक्कर में आकर अपने बहुमूल्य वोट भाजपा को देकर अब अपने गलती को महसूस कर रहे है।क्योंकि हमारे समाज से जितने सांसद और विधायक भाजपा सरकार में है उनकी कोई भी सुनवाई और सम्मान नही होता बल्कि उनका प्रयोग नये कानून बनाकर उनके ही समाज और आम जनता के अधिकार को एक एक कर के छीनते जा रहे है।देश के सभी सरकारी सम्पति बेचकर केवल निजी कुछ इनके पार्टी को चंदा देने वाले उद्योगपति को बेचते जा रहे हैं। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि औराई की पूर्व विधायक श्रीमती मधुबला पासी ने मुख्य अतिथि का अपने औराई विधान सभा में स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी जनपद भदोही में आकर पुनः विकास के झूठे वादा करने का घोषणा करके चले गए लेकिन 2017 के आम विधानसभा चुनाव के दौरान जो विकास के वादे किये थे पहले उसका हिसाब बताए कि क्या जनपद में कोई विकास कार्य करवाई है।केवल सपा सरकार द्वारा जो भदोही जनपद में विकास कार्य हुए है उसी का उद्घाटन और अपने नाम का शिला पट्ट योगी और उनके विधायक लगवाने में साढ़े चार वर्ष लगा दिए और जब कुछ महीने के भाजपा सरकार के कार्यकाल बचे है तो पुनः जनपद भदोही में आकर विकास के लिए बजट देने का झूठा घोषणा कर रहे है।आम जनता भयंकर मंहगाई ,भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न और बेरोजगार युवक भाजपा सरकार में त्रस्त हो गए है अब झूठे विकास वादे और जातीय-धार्मिक भावनात्मक बातों के भहकावे में न आकर सभी समाज और तेजी से विकास कार्य करने वाले सपा सरकार बनाने के लिए अपने बहुमूल्य वोट देकर लोकप्रिय और विकास के नाम से जानने वाले सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाने का मन से निर्णय ले लिया है।कार्यक्रम में उपस्थित सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव, जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, उपाध्यक्ष कल्लू सिंह सीताराम यादव बैजनाथ यादव समर यादव भी भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। वीरप्पन यादव महेंद्र पासी विनोद शुक्ला डॉ कला प्रसाद बिंद रामबली यादव अनिल पासी अबरार अंसारी नाजिम नट कार्यक्रम संयोजक अरुण बिंद रमेश गौतम महेश गौतम दुर्वासा यादव ओम प्रकाश यादव पूर्व प्रधान अलुवा राम सजीवन यादव रमेश यादव डॉक्टर राम श्रृंगार प्रजापति भगल बिंद अजय सुरेश बिंद सुरेश यादव कोटेदार कपूर , विश्वकर्मा बाबूलाल विश्वकर्मा झगड़ों यादव भी कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। सपा के सम्मानित गायककार दीनानाथ यादव,रमेश भंवरा, राजेंद्र यादव सुरेश यादव ने भी अपने गाने के माध्यम से सपा सरकार में विकास के किये गये कार्य, सामाजवादी विचारधारा और भाजपा सरकार हटाओ-प्रदेश बचाओ आंदोलन चलाकर जनता को अवगत कराया।