Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लॉकडाउन मे ग्रामीणों को ‘जन कल्याण सेवा संस्थान’ ने बांटे मास्क

जहां एक तरफ पूरे देश मे कोरोना ने पैर पसार लिए हैं वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन मे आने वाली समस्या जैसे लोगों तक जरुरत का सामन पहुंचाने के लिए जनता के बीच से लोग निकलकर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं.

जनपद बलरामपुर थाना हर्रैया के ग्राम धरमपुर जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा सोशल डिसटेनसिंग का पालन कराते हुए संस्था के सचिव चन्द्र भूषण (सी०बी०) मिश्र द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जानकारी दी गयी.

संस्था के सदस्यों की सहायता से 50 लोगों को मास्क व राहत सामग्री वितरण भी किया गया.संस्था के कोषाअध्यक्ष अनुराग मिश्र अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी तथा सदस्य गण और गाँव के अन्य कई लोग मौजूद रहे |