Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

…तो इसलिए छोटी उम्र की लड़कियों को पसंद आते हैं उम्रदराज पुरुष?

डेस्क: पहले भारतीय संस्कृति में स्त्री और पुरुष के बीच करीब 10 साल के अंतर को बहुत ही आम माना जाता था। लेकिन आज के समय में लड़कियां 10 साल बड़े लड़कों से शादी भी कर रही हैं और पुरुष भी अपने से आधी उम्र की लड़कियों को दिल दे रहे हैं।  ऐसा समझा जा सकता है समय के साथ लोगों की सोच में भी बदलाव आ रहा है।
एक रिसर्च में सामने आया है कि महिलाएं अपनी उम्र के आसपास वाले पुरुषों को ही पसंद करती हैं। जबकि पुरुषों को अपने से छोटी उम्र की लड़कियां बहुत पसंद आती हैं। पुरुष अपने से 40 साल की उम्र तक की लड़कियों को डेट करना पसंद करते हैं।
बेशक उनकी उम्र लड़की से बहुत ज्यादा ही क्यों न हो, वे अपनी उम्र की परवाह नहीं करते हैं। रिसर्च कहती है कि वो पुरुष जो 50 साल से अधिक उम्र में भी यंग लड़कियों के साथ लव इंट्रेस्ट रखते हैं। वो उन पुरुषों की तुलना में अधिक जीते हैं जो अपने हमउम्र को प्यार करते हैं।
उम्र बढ़ने के साथ ही व्यक्ति की जिंदगी में तनाव और अकेलापन बढ़ जाता है। अगर कोई पुरुष 50 साल का है तो आमतौर पर उसके बच्चे कॉलेज जाने वाले होंगे। ऐसे में बच्चे अपनी लाइफ में बिजी रहते हैं और पत्नी भी घर परिवार में ही व्यस्त रहती है।
इस उम्र में पुरुष के जीवन में वो चॉर्म नहीं रहता और वह अकेलेपन का शिकार हो जाता है। जबकि अगर पार्टनर छोटी उम्र का  होगा तो वह भी उसके साथ पार्टी, क्लब और उसके फ्रेंड सर्कल के साथ घूमेगा। अपनी जवानी को बुढ़ापे तक बरकरार रखने के लिए पुरुष छोटी उम्र की लड़कियों को पसंद करते हैं।
छोटी उम्र की लड़कियों को पसंद करने का एक कारण यह भी है कि वह पुरुषों की जिंदगी में बड़ी उम्र की महिलाओं की तुलना में ज्यादा दखलअंदाजी नहीं करती हैं।