उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रहने वाले श्याम चौरसिया नाम के एक शख्स ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक ऐंटी-ईव-टीजिंग लिपस्टिक गन तैयार की है।
यह गन देखने में लिपस्टिक की तरह है लेकिन महिलाएं इससे अपनी सुरक्षा कर सकेंगी। अगर कोई शरारती तत्व महिलाओं के साथ छेड़खानी करता है तो इस लिपस्टिक गन के टिगर बटन को दबाने से इससे फायरिंग होने लगती है।
इस फायरिंग की आवाज एक किलोमीटर तक सुनी जा सकेगी। आवाज का उद्देश्य पब्लिक को घटना स्थल की तरफ ध्यान खिंचवाना है। जिससे की पब्लिक आकर उनकी मदद कर सकती है।
स्मार्टफोन से कनेक्ट
man develops new security gadget for women…a lipstick gun#Varanasi #lipstickgun pic.twitter.com/FkNB31eVAn
— mohit chaturvedi (@MohitMohit114) January 9, 2020
इतना ही नहीं खास बात यह है कि इस पूरे डिवाइस को ब्लूटूथ से कनेक्ट किया गया है जिसे ट्रिगर के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट किया गया है। लिपस्टिक में लगे फायर ट्रिगर को दबाते ही लाइव लोकेशन के साथ पुलिस कंट्रोल के 112 नंबर व परिवार के सदस्यों के पास फोन लग जाता है।
साथ ही उन्होंने बताया कि लिपस्टिक गन में दो माइक लगाए गए हैं, जिसके माध्यम से फोन करने वाली महिला की और वहां मौजूद लोगों एवं आस-पास की आवाज स्पष्ट सुनी जा सकती है।
श्याम के मुताबिक, इस पूरे डिवाइस को बनाने में एक महीने का समय और 600 रुपए खर्च आया है। उन्होंने कहा कि ये वूमेन के लिए और लड़कियों के लिए है जो देर रात काम करके घर आती हैं। जरूरत है कि हर महिला हर लड़की तक ऐसी चीजें पहुंचे ताकि वह अपनी सुरक्षा कर सकें।