Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शिवपाल सिंह यादव ने की कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात…

आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख श्री शिवपाल सिंह यादव अपने कैम्प कार्यालय पर प्रदेश भर से आये तमाम कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात की एवं पार्टी के लोहिया सभागार में एक-एक लोगों की समस्याओं को सुना एवं निदान करने का आश्वासन दिया।

वहीं श्री यादव ने पार्टी के तमाम पदाधिकारियों से जिले में सदस्यता अभियान एवं पार्टी द्वारा प्रस्तावित आगामी, 04 सितम्बर 2019 को होने वाले जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन की तैयारियों का जायजा लिया।

मौके पर मौजूद फैजाबाद मण्डल प्रभारी श्री प्रेम प्रकाश वर्मा, गोरखपुर मण्डल प्रभारी डा0 एम0पी0 यादव, मेरठ जनपद प्रभारी श्री रिछपाल सिंह चैधरी, लखनऊ जनपद प्रभारी श्रीमती शम्मी वोहरा, हरदोई जनपद प्रभारी श्रीमती अल्का सिंह एवं बलरामपुर जनपद प्रभारी आपदा हरण सिंह से भी जानकारी ली।

प्रसपा प्रमुख श्री यादव के साथ राष्ट्रीय महासचिव श्री राम नरेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री सुन्दर लाल लोधी एवं प्रवक्ता श्री अभिशेक सिंह ‘आशू’ भी मौजूद थे तथा इसकी जानकारी पार्टी प्रवक्ता इं0 अरविन्द सिंह यादव ने दी।