Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिल्ली हिंसा में फायरिंग करने वाला शाहरुख बरेली से गिरफ्तार

 

बरेली। दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में हुई हिंसा के दौरान गोली चलाने वाले शाहरुख को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बरेली जिले से मंगलवार को गिरफ्तार किया। हिंसा के बाद से वह फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस और स्पेशल सेल की दस 10 टीमें दबिश पर थी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जाफराबाद और मौजपुर इलाके में आरोपित शाहरुख ने पुलिस के सामने गोली चलायी थी। फायरिंग करने के बाद वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग अलग शहरों में छिपता रहा। फरार आरोपित को दबोचने के लिए पुलिस और स्पेशल सेल की दस 10 टीमें जुटी थी।

स्पेशल सेल को शाहरुख़ की कॉल डिटेल से जानकारी मिली थी कि आरोपी यूपी के बरेली में छिपा हुआ है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दिल्ली पुलिस साढ़े तीन बजे प्रेसवार्ता करेगी।

दिल्ली में 23, 24 और 25 फरवरी को हुई हिंसा में कम से कम 47 लोगों की मौत हुई थी। इसमें 200 से अधिक गंभीर घायल हुए थे। पुलिस के सामने गोली चलाने के बाद शाहरुख 25 फरवरी को और उसका परिवार 26 फरवरी को घर से फरार हो गया था।