Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शाह सतनाम गल्र्स स्कूल ने जीती क्षेत्रीय समूह गान प्रतियोगिता

सिरसा।।।।(सतीश बंसल) भारत विकास परिषद हरियाणा पश्चिम प्रांत द्वारा आयोजित क्षेत्रीय समूह गान
प्रतियोगिता, जोकि चरखी दादरी में आयोजित की गई थी, जिसमें शाह सतनाम गल्र्स स्कूल सिरसा की टीम ने
अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। भारत विकास परिषद शाखा
सिरसा द्वारा स्कूल की प्रिंसिपल शीला पूनिया, म्यूजिक टीचर सिमरन और बच्चों का धन्यवाद कर उन्हें जीत की
बधाई दी। परिषद के उपाध्यक्ष संस्कार विश्व बंधु गुप्ता ने बताया कि अब यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली


समूह गान प्रतियोगिता में भीलवाड़ा में 17 व 18 दिसंबर को भाग लेगी। यह टीम पहले भी शाखा स्तर तथा प्रांतीय
स्तर पर अपनी जीत दर्ज करा चुकी है। अब क्षेत्रीय प्रतियोगिता में जीतने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भाग
लेगी। समूह गान प्रतियोगिता के सफल आयोजन में हरिओम भारद्वाज, अर्चना शर्मा, हरबंस नारंग, अशोक
गुप्ता, शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, सविता बंसल, देवेंद्र पाहुजा, राज गुप्ता, गोकुल चंद थेपड़ा, सुशील गुप्ता, प्रकल्प
प्रमुख एसपी ग्रोवर, भरत गोयल, गंगाधर वर्मा, कुलवंत राय, डी पी सिंगला, भगवानदास बंसल, सुरेंद्र जोशी सहित
सभी सदस्यों का बहुत योगदान रहा।