Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सेवा भारती सिरसा ने किया अध्यापिका अभ्यास वर्ग का आयोजन

सिरसा। ।(सतीश बंसल ) सेवा भारती सिरसा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों की संचालिकाओं के लिए अध्यापक अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। प्रांत उपाध्यक्ष कमल के मार्गदर्शन में आयोजित इस वर्ग में सेवा भारती हिसार विभाग प्रमुख पवन जिंदल, प्रांत सचिव अविनाश सचदेवा व जिला सहसचिव सुमन मित्तल ने बतौर मुख्य वक्ता भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पवन जिंदल व अविनाश सचदेवा द्वारा भारत माता की वंदना एवं नगर उपाध्यक्ष सतीश हिसारिया द्वारा भजन गाकर किया गया। इस वर्ग में सिरसा इकाई की सभी अध्यापिकाओं ने भाग लिया। वर्ग में वंचित बस्तियों में संपर्क और सेवा प्रकल्पों की आवश्यकता पर अविनाश सचदेवा ने प्रकाश डाला और कहा कि हम जरूरतमंद बस्तियों में जा कर ही उनकी जरूरतों का सही आंकलन कर सकते हैं।

सुमन मित्तल ने इस तरह के वर्ग और कार्यशाला की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि इन में भाग लेने से संस्था के बारे में जानकारी बढऩे के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास में सहायता मिलती है। पवन जिंदल ने उदाहरणों द्वारा सेवा कार्यों का महत्व तथा केंद्र चलाने में अध्यापक की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर सिरसा इकाई के अध्यक्ष जय प्रकाश आर्य, उपाध्यक्ष सतीश हिसरिया, सचिव यतिन त्रिखा, सहसचिव एस एस जोत व कोषाध्यक्ष धर्मपाल सोमानी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सहसचिव एस एस जोत ने किया एवं अध्यक्ष जयप्रकाश आर्य ने आए हुए वक्ताओं, अध्यापकों व नगर कार्यकारिणी का वर्ग के सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।