Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

किशोर ने सात वर्षीय छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

 

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जिला गौतमुद्धनगर के जारचा थाना अंतर्गत खुर्शीदपूरा गांव में सात वर्षीय छात्रा के साथ उसके पड़ोस में ही रहने वाले 16 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना निरीक्षक जारचा अनिल कुमार ने गुरुवार को बताया कि बीती रात छात्रा की मां ने थाने में तहरीर दी थी। इसके अनुसार छात्रा शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस का 16 वर्षीय छात्र बहला फुसलाकर बच्ची को अपने घर में ले गया। घटना के दौरान छात्र के घर में कोई नहीं था। वहीं उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची की मां ने छात्र को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा था।

थाना निरीक्षक ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद छात्रा का मेडिकल करवाया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि के बाद गुरुवार को छात्र को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।