Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिग्विजय के निशाने पर आए सिंधिया, ट्वीट कर कसा तंज

 

भोपाल। कांग्रेस से बगावत कर भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस नेताओं ने निशाने पर आ गए हैं। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा है।

दिग्विजय ने सिंधिया पर हमला करते हुए ट्वीट कर लिखा कि ‘ज्योतिरादित्य सिंधिया को बिल्कुल भी पार्टी से दरकिनार नहीं किया गया था। पिछले 16 महीने में ग्वालियर और चंबल संभाग में बिना उनकी सहमति के कुछ नहीं किया गया। मध्य प्रदेश, खासकर ग्वालियर चंबल संभाग के किसी भी कांग्रेस नेता से इसके बारे में पूछा जा सकता है। सिंह ने कहा यह दुखद है लेकिन वे कांग्रेस छोड़कर मोदी-शाह की शरण में गए हैं, उनको शुभकामनाएं।

केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

इसके अलावा एक अन्य ट्वीट कर दिग्विजय सिंह ने केन्द्र सरकार पर भी हमला बोला है। दिग्विजय ने केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए ट्वीट कर लिखा ‘केंद्र सरकार के पास राज्यों को उनके हक़ का जीएसटी का मुआवजा देने के लिये पैसा नहीं है पर ग़ैर भाजपा सरकारों को गिराने के लिये समय भी है और पैसा भी है’।