Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सफाई व फायर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन कहा, मांगें जल्द नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हो सकती है हड़ताल

सिरसा।(सतीश बंसल) नगर पालिका ऐलनाबाद में सफाई कर्मचारियों के प्रधान जय चंद, अग्निशमन केंद्र के
रणवीर  फगोडिय़ा व अग्निशमन केंद्र के कर्मचारियों द्वारा काम बंद हड़ताल की गई। हड़ताल के दौरान सरकार
को चेताया गया कि जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना गया तो हड़ताल 20 तारीख को भी होगी
और अनिश्चितकालीन भी हो सकती है। इस दौरान अगर हरियाणा राज्य में सफाई व्यवस्था बिगड़ती है और


आगजनी की घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। उन्होंने फायर कर्मचारियों व सफाई
कर्मचारियों की मांगों जिनमें तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अलावा सभी कर्मचारियों को ठेका प्रथा से मुक्त
कर विभाग के रोल पर लेने, दो वर्ष के अनुभव के आधार पर नियमित करने, कौशल रोजगार निगम को भंग करने,
5 हजार जोखिम भत्ता, पुरानी पेंशन बहाल करने बारे, सीवर के कर्मचारियों को उच्च श्रेणी की सेफ्टी किट पहनाकर
सीवर के अंदर काम करने के लिए सुरक्षा प्रदान करने सहित अन्य मांगें शामिल है। इस मौके पर आत्मा राम
सचिव, निर्मल देवी, बिमला देवी, शारदा देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, फायर के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।