Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी की संगीता सिंह बनी प्रदेश अध्यक्ष

राजनीती|

राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड अध्यक्ष  संगीता सिंह को बनाया गया |

राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के अध्यक्ष प्रताप चन्द्रा नें बताया कि राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी का उद्देश्य स्वच्छ राजनीती का माडल देना है जिससे प्रतिनिधि जनहित में कार्य कर सके न कि दलहित में इस उद्देश्य को पूरा करनें में नव नियुक्त महिला ब्रिगेड अध्यक्ष सुश्री संगीता सिंह की अहम् भूमिका होगी |

नव नियुक्त महिला ब्रिगेड अध्यक्ष संगीता सिंह नें हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी का उद्देश्य लोकतंत्र को पार्टीतंत्र से बचाने का है जो न सिर्फ देश के लिए जरुरी है बल्कि समाज के अंतिम आदमी को सामाजिक, आर्थिक और राजनितिक न्याय दिलानें के लिए भी जरुरी है | उन्होंने बाते कि उनके द्वारा कई वर्षों से किये जा रहे सामाजिक सेवाओं को नई दिशा मिलेगी जिससे समाज की और बेहतर सेवा कर सकूंगी |