Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की समधन और अपर्णा यादव बिष्ट की मां का शासन ने कर दिया ट्रांसफर

समाजवादी पार्टी यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की समधन और अपर्णा यादव बिष्ट की मां का शासन ने ट्रांसफर कर दिया है। गौरतलब है कि भाजपा नेत्री अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट रसूख के चलते पिछले 25 साल से लखनऊ नगर निगम में कार्यरत थीं। लेकिन अब शासन ने उनका तबादला बाराबंकी कर दिया है। अंबी बिष्ट जोनल अधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं। हालांकि अपर्णा की मां का इससे पहले कई बार दूसरे जिलों में तबादला हुआ है लेकिन कहा जा रहा है कि राजनीतिक पकड़ के चलते वो लखनऊ से बाहर नहीं गईं।

और उनका ट्रांसफर ऑर्डर रद्द करवा दिया जाता रहा। गौरतलब है कि अपर्णा यादव इस समय बीजेपी की नेता हैं। अंबी बिष्ट का इससे पहले साल 2018 में तबादला हुआ था। उस समय भी उत्तर प्रदेश में योगी सरकार थी। लेकिन उनका ट्रांसफर रोक दिया गया था। पहले वह एलडीए में तैनात थी। उसके बाद उन्हें नगर निगम में पोस्टिंग दे दी गई। बता दें कि लखनऊ में अंबी बिष्ट नगर निगम जोन- तीन में काम करती हैं। वहीं अब उन्हें बाराबंकी जाना होगा। दरअसल लखनऊ नगर निगम ने हाल ही में ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इसमें अंबी बिष्ट का भी नाम शामिल है। लखनऊ से बाराबंकी जाने वाली अपर्णा यादव की मां अंबी लखनऊ नगर निगम में करीब 25 साल से एक ही जगह पर तैनात हैं। कहा जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने अपने रसूख का अच्छा इस्तेमाल किया। वहीं नगर निगम की ट्रांसफर लिस्ट में कई अन्य अफसरों के भी नाम हैं। इनमें सहायक नगर आयुक्त और ईओ श्रेणी के अधिकारी शामिल हैं।