Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सलमान खान ने घरवालों के साथ इस तरह मनाया जन्मदिन, देखे वीडियो

 

मुंबई। सलमान खान बॉलीवुड के दबंग स्टार माने जाते हैं। वे आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान का जन्मदिन इस बार भाई सोहेल खान के घर पर धूमधाम से मनाया गया। बच्चों से बेहद प्यार करने वाले सलमान खान ने अपनी गोद में अर्पिता के बेटे आहिल को लेकर केक काटा। केक काटते दौरान सलमान के साथ उनका परिवार भी वहं मौजूद था।

सलमान खान ने घरवालों और मीडिया दोनों के साथ ही केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया।  सलमान के साथ उनकी दबंग 3 की टीम के सोनाक्षी सिन्हा और किच्चा सुदीप वहीं थे। केक काटने के बाद सलमान ने सुदीप को केक खिलाया।

सलमान खान की बर्थ डे पार्टी भाई सोहेल खान के बांद्रा वाले अपार्टमेंट में रखी गई थी। जिसमें सलमान के परिवार के अलावा संगीता बिजलानी, सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना, यूलिया वंतूर, राजपाल यादव, साजिद नाडियाडवाला, डेजी शाह, दबंग 3 के विलेन किच्चा सुदीप, तब्बू, सुनील ग्रोवर, बॉबी देओल, पुलकित सम्राट अपनी गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ, रवीना टंडन, हिमेश रेशमिया और कई फिल्मी सितारे शामिल हुए।

फिल्मी यात्रा 1988 में शुरू

सलमान खान सुप्रसिद्ध पटकथा लेखकों की जोड़ी सलीम-जावेद के सलीम के सबसे बड़े पुत्र हैं। उनकी फिल्मी यात्रा 1988 में ‘बीवी हो तो ऐसी’ शुरू हुई थी, जिसमें परवान चढ़ा 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से। सलमान खान का जन्म इंदौर में हुआ था जहां उनके पूर्वज अफगानिस्तान से आकर बस गए थे। उनके दादाजी होलकर राज्य में डीआईजी थे। सलमान का फिल्मी करियर में लंबी छलांग 2010 के बाद की फिल्मों की सफलता ने लगाई। दबंग, रेड्डी, टाइगर जिंदा है ने उन्हें स्टारडम बुलंदी पर पहुंचा दिया।

समाजसेवा में खास रुचि

सलमान खान की रुचि समाजसेवा में भी है। वे अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के माध्यम से वंचित शोषितों की मदद करते हैं। 2011 में उन्होंने सलमान खान बीइंग ह्यूमन प्रोडक्शन हाउस खोला। जिसका उद्देश्य था फिल्में बनाकर जो कमाई होगी उससे समाज सेवा में लगाई जाएगी। इसके तहत बच्चों पर केंद्रित फिल्म ‘चिल्लर पार्टी’ बनाई गई। इस फिल्म ने सर्वोत्तम बाल फिल्म, सर्वोत्तम पटकथा और सर्वोत्तम बाल कलाकार का तीन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया।

2014 में प्रोडक्शन हाउस खोला

2014 में सलमान खान प्रोडक्शन नाम से एक और प्रोडक्शन हाउस खोल
कर सलमान ने फिल्म निर्माण की यात्रा को आगे बढ़ाया, जो आज भी जारी है। उनकी हालिया रिलीज ‘दबंग 3’ है।

कॉन्ट्रोवर्सी मास्टर भी

सलमान खान एक ओर दबंग स्टार हैं, तो दूसरी ओर कॉन्ट्रोवर्सी मास्टर भी। कॉन्ट्रोवर्सी उनका पीछा नहीं छोड़ती। 2002 में हिट और रन मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया। लंबे समय तक केस चला तभी काले हिरण के शिकार मामले में उन पर केस हो गया। याकूब मेमन के समर्थन में ट्वीट करने के कारण भी काफी हंगामा मचा था।