Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

साध्वी ऋतंभरा ने किया राम लला का दर्शन

 

अयोध्या। साध्वी ऋतंभरा ने शनिवार को राम लला का दर्शन किया। उसके बाद मणिराम दास की छावनी में राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मिलकर आशीर्वाद लिया।

इसके बाद साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि भगवान राम के मंदिर के साथ-साथ अयोध्या सांस्कृतिक केंद्र बने। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन में शहीद कारसेवकों का स्मृति भवन भी बने। साध्वी ऋतंभरा मंदिर आंदोलन के समय अयोध्या कारसेवा में शामिल रही हैं।