Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राहुल पर साध्वी प्राची ने साधा निशाना, कहा-पिता मुस्लिम तो खुद कैसे बने जनेऊधारी…

भाजपा नेत्री साध्वी प्राची ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राफेल-राफेल करते रहते हैं लेकिन उनको मालूम होना चाहिए कि उनके घर में घोटाला हुआ है।

एक तरफ जहां उनकी मां ईसाई हैं, वहीं बाप मुस्लिम हैं। इसके बाद भी वह खुद को जनेऊधारी ब्राह्मण कैसे बताते हैं? यह कितना बड़ा घोटाला है।

रातों रात राम मन्दिर को लेकर सदन में हो बिल पारित 

साध्वी ने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरीके से एससी/एसटी और 3 तलाक के मुद्दे पर रातों-रात बिल लेकर आई है, उसी तरीके से राम मंदिर को लेकर भी सदन में बिल लाना चाहिए। राम मंदिर बनाए जाने का विरोध करने वालों को उन्होंने उल्लू और उल्लू का पट्ठा तक कह डाला। वहीं, प्रवीण तोगड़िया के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो राम के लिए काम कर रहा है, उसका मैं समर्थन करती हूं।