Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कोरोना से जंग : सेवा भारती जरुरतमंदों को उपलब्ध करा रही भोजन-राशन

 

कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन ने बहुत से लोगों के रोजगार का लॉकडाउन कर दिया है। ये वो लोग हैं जो रोजान कमाते और खाते थे। ऐसे लोगों के सामने राशन का संकट खड़ा न हो इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

 

सेवा भारती संस्था के सदस्य लक्ष्मण नगर की कई बस्तियों में जाकर ऐसे जरुरतमंद लोगों को भोजन और राशन उपलब्ध करा रहे हैं। इस कार्य में संघ के स्वयंसेवक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले हैं और मदद कर रहे हैं।

 

इनमें चौक के व्यापारी और सेवा भारती लखनऊ के प्रमुख संजय भाई साहब, लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन के राजन रस्तोगी पम्मी, गौरव अग्रवाल आदि लोगों ने सहयोग दिया है।