Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विश्व के एक ताकतवर देश ने कहा क्रिकेट को हम खेल नहीं मानते

एशिया में सबसे ज्यादा चलने वाले खेल क्रिकेट का एक बड़े देश ने अपमान कर दिया हैं। इस देश का कहना हैं कि क्रिकेट कोई खेल नहीं। ये देश दुनिया के ताकतवर देशों में से एक हैं। यहाँ क्रिकेट छोड़ लगभग हर खेल काफी पॉपुलर हैं ।

‘क्रिकेट’ को रुसी ने खेल मानने से इंकार कर दिया है। हाल ही में इंग्लैंड-वेल्स में संपन्न हुए 12वें क्रिकेट वर्ल्ड कप को दुनियाभर में करोड़ों क्रिकेट और खेल प्रेमियों ने देखा। हालांकि रूस के खेल मंत्रालय ने क्रिकेट को एक खेल मानने से इंकार कर दिया है।

खेल मंत्रालय के अनुसार उनके देश में क्रिकेट को लेकर क्षेत्रीय संबद्धता की कमी है जो जल्दी ही बदल सकती है लेकिन अभी क्रिकेट को खेल नहीं माना जा सकता है। दरअसल रूस में बहुत कम क्रिकेट खेला जाता है, विश्वविद्यालयों में भी अधिकतर भारतीय छात्र ही इसे खेलते हैं।

रूस में फिलहाल फूटगोल्फ, स्पोर्ट्स योगा, मॉडल प्लेन फ्लाइंग और डार्ट्स जैसे खेलों को ही अधिकारिक खेल माना जाता है।

क्रिकेट को विश्व की आबादी का तीसरा हिस्सा पसंद करता है और देखता है। हालांकि यह भी सच है क्रिकेट फुटबॉल जैसे खेल की तरह पूरी दुनिया में खुद को स्थापित नहीं कर पाया है लेकिन ICC लगातार इस दिशा में कोशिश कर रही है और नए देशों को इससे जोड़ने में लगी है।