Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सीएए पर बवाल : लखनऊ में उपद्रवियों ने पुलिस चौकियां फूंकी, पथराव, लाठीचार्ज

 

 

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध की आग गुरुवार को लखनऊ में एक बार फिर भड़क उठी। हसनगंज थाना क्षेत्र के खदरा व ठाकुरगंज क्षेत्र में सैकड़ों लोगों ने सीएए के विरोध में नारेबाजी करते हुए जमकर उपद्रव किया। उग्र भीड़ मदेयगंज और सतखंडा पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया। उपद्रवियों ने करीब दर्जन भर से ज्यादा पुलिस की मोटरसाइकिलों को भी फूंक दिया। परिवर्तन चौक में मीडिया की तीन ओबी-वैन में आग लगा दी।

 


खदरा इलाके में प्रदर्शन कर रही भीड़ को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो लोग उग्र हो गए और पथराव शुरू कर दिया। बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने सख्ती की तो उग्र भीड़ और भी आक्रामक हो गयी।

खदरा इलाके में प्रदर्शन कर रही भीड़ को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो लोग उग्र हो गए और पथराव शुरू कर दिया। बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने सख्ती की तो उग्र भीड़ और भी आक्रामक हो गयी। इसी क्रम में परिवर्तन चौक स्थित बेगम हजरतमहल पार्क में करीब सात हजार प्रदर्शनकारी एकजुट हुए। प्रदर्शन के बाद भीड़े ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस हालात को काबू करने के​ लिए उग्र भीड़ पर लाठीचार्ज कर खदेड़ा

खदरा का पक्का पुल प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जंग का मैदान बन गया। जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों का यह प्रदर्शन पूर्व घोषित था। लेकिन पुलिस व प्रशासन की अनुमति न मिलने से आक्रोशित हो गए।

भीड़ को काबू में करने के लिए जब पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे तो उपद्रवियों ने हवाई फाॅयरिंग शुरू कर दी। भारी पथराव व हंगामे के बीच पुलिस जवान पीछे हटने लगे। उग्र भीड़ नारेबाजी और हंगामा करते हुए आगे बढ़ी और मदेयगंज पुलिस चौकी सहित कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

हालात बेकाबू होते देख तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी गयी। जिसके बाद जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, एसएसपी कलानिथि नैथानी ने पक्के पुल पर मोर्चा संभाला। भारी संख्या में पुलिस के साथ अद्धैसैनिक बलों को लगाया गया। अंतिम जानकारी के अनुसार पुलिस ने हालात पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया था। फिलहाल माहौल अभी भी तनावपूर्ण है।

 

अफवाहों पर रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा उक्त इलाके की इंटरनेट सेवाएं तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गयी हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के सतखंडा पुलिस चैकी को भी उग्र भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। इमामबाड़ा के पास तैनात पुलिस बल को इसके बाद मौके पर भेजा गया है।