Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फिरोज़ाबाद:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच RSS ने निकाला पथ संचलन

फिरोजाबाद|

  • चार टोलियों में अलग अलग मार्गो से निकला-गांधी पार्क पर हुआ सम्पन्न|
  • गांधी पार्क चौराहा की ओर बढ़ा-पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही मौजूद।
  • राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चंद्रनगर (फ़िरोज़ाबाद महानगर) द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभिन्न मार्गों से चार टोलियों में पथ संचलन निकला। 
  • विभिन्न मार्गों में विभव नगर, जैन नगर, सुहागनगर आदि मार्गो से होते हुए पथ संचलन सुभाष तिराहा पहुँचा। यहां से हजारों की संख्या में समेकित होकर गांधी पार्क की ओर बढ़ा।
  • गांधी पार्क में ही हजारों की संख्या में मौजूद गणवेशधारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।ये जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र जी ने देते हुए बताया यह पथ संचलन हर वर्ष निकलता है।
  • बताया कि हर वर्ष ये पथ संचलन हर जगह निकलता है जिसका उद्देश्य राष्ट्र को उत्तम दिशा की ओर अग्रसर करना और हिन्दू समाज को जाग्रत करना होता है।