Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस्माइलगंज में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ

 

लखनऊ उत्तर प्रदेश न के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन की विधानसभा लखनऊ पूर्वी क्षेत्र के इस्माइलगंज में नगर विकास मंत्री के कर कमलों द्वारा पूर्व में किए गए नाली व सड़क के शिलान्यास के क्रम में सड़क नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया नगर विकास मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी जगतराज त्रिपाठी एवं अनूप बाजपाई की गरिमामई उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.एन.बी.सिंह ने नारियल तोड़कर नाली व सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

पूजा अर्चना एवं मंत्रोच्चारण का कार्य विश्व हिंदू परिषद लखनऊ पूरब के सह मंत्री दिग्विजय नाथ तिवारी ने किया। विशिष्ट रूप से शुभारंभ कार्य में शैलेंद्र सिंह डब्लू,तुहिन चतुर्वेदी, उमाशंकर त्रिपाठी नृपेन्द्र विक्रम सिंह,राकेश प्रजापति एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन को विकास पुरुष की संज्ञा देते हुए

विधानसभा क्षेत्र में बढ़-चढ़कर किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। जनसंपर्क अधिकारी जगत राज त्रिपाठी ने बताया क्षेत्र में नाली वह सड़क निर्माण कार्य लगातार प्राथमिकता के तौर पर किया जा रहा है। जिन वार्डों में मार्ग क्षतिग्रस्त हैं, नई सड़कों के रूप में विकसित किया जा रहा है। पानी की निकासी एवं जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए नालियां भी बनाई जा रही है।