Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Recipe: गर्मियों में बनाएं मैंगो पुडिंग, नोट करे रेसिपी

गर्मियों में मैंगो शेक तो सभी पीते हैं लेकिन मीठे में क्या आपने मैंगो पुडिंग ट्राई की है। कई लोग इसे आम की खीर भी कहते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि: 

 

 सामग्री
फुलक्रीम दूध
1 कप आम का गूदा
1 कप पका आम
1/2 कप भिगे हुए चावल 
1/4 कप शक्कर
1 चम्मच इलायची पाउडर
कुछ बारीक कटे हुए काजू, बादाम सजाने के लिए

 

विधि
सबसे पहले दूध को हल्की आंच पर गर्म कर लें। इसके बाद इसमें 

 दूध में उबाल आने पर इसमें चावल डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद चावल को पकने दें औरखीर को धीमी आंच पर चलाते रहें।

इसके बाद 20-25 मिनट में दूध आधा हो जाएगा और चावल अच्छी तरह पक जाएगा। इसके बाद इसमें काजू और बादाम डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

इसके बाद इसमें चीनी डालें और 2 मिनट तक पकाएं। 4 मिनट तक ठंडा होने दें फिर इसमें आम का पल्प और आम के टुकड़े डालकर मिला लें।

आम की खीर तैयार है। इसके बाद बादाम, काजू और पके आम के कुछ टुकड़ों के साथ सर्व करें