Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रामविलास पासवान के सांसद भाई को आया हार्ट अटैक

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान को गुरुवार की देर रात दिल का दौर पड़ा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रामचंद्र ने गुरुवार देर रात अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत की। जिसके बाद आनन-फानन उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। फिलहाल उनकी हालत गंभीार बताई गई है।

मालूम हो कि रामचंद्र पासवान बिहार के समस्तीपुर से लोजपा सांसद है। पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को बताया कि रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान ने दिल्ली स्थित आवास पर रात में सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि चिकित्सकों ने दिल का दौरा पड़ने की बात कही है। फिलहाल उन्हें वेटिलेटर पर रखा गया है।

भाई को दिल का दौरा पड़ने की खबर मिलते ही राम विलास पासवान फौरन लोहिया अस्पताल पहुंचे और रामचंद्र का हाल-चाल जाना है। वहीं बिहार के लोजपा के कई नेता भी उनका हालचाल जानने दिल्ली जाने की तैयारी में हैं।