Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अयोध्या में शुरू हुई राम रसोई, श्रद्धालुओं को मिलेगा फ्री खाना

 

 

अयोध्या में राम रसोई की शुरुआत हो गई है। रामलला के मंदिर के ठीक बाहर अमावा मंदिर में पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट ने राम रसोई की शुरुआत की। राम रसोई में रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन मिलेगा। महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने रविवार को इसकी शुरुआत की। इसमें सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक भोजन प्रसाद दिया जाएगा। महावीर मंदिर ट्रस्ट 10 करोड़ रुपये चंदे के तौर पर राम मंदिर के लिए ऐलान कर चुका है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने बताया कि बिहार और दक्षिण भारतीय कुक को व्यंजन तैयार के लिए खास तौर पर बुलाया गया है। जहां प्रतिदिन एक हजार से दो हजार के बीच श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि राम रसोई सालों भर चलती रहेगी। इसके बाद में राम भक्तों की बढ़ती संख्या के आधार पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

रामलला के मुख्य पुजारी ने श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया

इस प्रसाद भोजन की शुभारंभ रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने श्रद्धालुओं को प्रसाद भोजन अपने हाथों से वितरित करके किया। इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान राम जानकी के विवाह पंचमी की विशेष तिथि पर विशेष पूजन हुआ और भगवान राम की अनुमति के बाद राम रसोई का संचालन शुरू किया गया।