Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बेस्टसेलर रही ‘क्वीन ऑफ सस्पेंस’ की लेखक मेरी हिग्निस क्लार्क का निधन

 

न्यूयॉर्क। दुनिया की बेस्ट सेलर बुक ‘क्वीन ऑफ सस्पेंस’ की लेखक मेरी हिग्निस क्लार्क का शुक्रवार का निधन हो गया। उन्होंने 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। क्लार्क को ‘क्वीन ऑफ सस्पेंस’ की कहानियों की वजह से लोकप्रियता मिली।

उनके प्रकाशक सिमोन ऐंड शस्टर ने कहा कि फ्लोरिडा में उनकी मृत्यु हुई। लंबे समय तक उनके संपादक रहे मिशेल कोर्डा ने कहा- ‘मेरी से ज्यादा और कोई भी अपने पाठकों के साथ इतना नहीं जुड़ सका।’ उनकी 50 से ज्यादा कृतियों में ‘ए स्ट्रेंजर इज वॉचिंग’, ‘डैडीज लिटिल गर्ल’ हैं। ‘क्वीन ऑफ सस्पेंस’ की 10 करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिकीं और उन्हें कई सम्मान प्राप्त हुए। उनकी किताब ‘ए क्राई इन द नाइट’ महिलाओं में काफी लोकप्रिय है। क्लार्क ने 2013 में कहा था- ‘अगर आप मेरी किताब पढ़ रहे हैं तो मैं चाहती हूं कि आप अगले पैराग्राफ पढ़ने के लिए रुके रहें।’