Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हड़ताल के पांचवें दिन संविदा कर्मचारियों ने निकाली रैली,सौंपा ज्ञापन

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की जारी हड़ताल के पाचवें दिन जहां रैली निकाल कर कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला अधिकारी शैलेन्द्र सिंह को अपनी मांगों से सम्बन्धित एक ज्ञापन दिया। वहीं पांचवें दिन खीरी सांसद अजय मिश्र टैनी व सदर विधायक योगेश वर्मा भी धरना स्थल पर पहुचें। जहां उन्हें संघ के पदाधिकारियों द्वारा अपना ज्ञापन दिया गया।, तो वहीं उनके द्वारा संविदा कर्मचारियों की मांगों को अतिशीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया गया।

  • प्रदेश नेतृत्व के आवहान पर 21 जनवरी से संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं। पांच दिनों से चल रही हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवायें प्रभावित हैं, उसके बावजूद शासन द्वारा संघ को कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया है।
  • इस कारण संविदा कर्मचारियों में खासा रोष व्याप्त है। हड़ताल के दौरान सीएमओ कार्यालय के प्रागंण में पहुचें सांसद अजय मिश्र टैनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आपकी मांगे जायज है। जिन पर सरकार विचार कर रही है।
  • आपके प्रदेश नेतृत्व से सरकार वार्तालाप कर रहीं है। आपकी सभी जायज मांगों को मानने पर विचार चल रहा है। आपकी हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं।
  • इसलिए आप सब से मेरा यह आग्रह है, कि अपनी हड़ताल को समाप्त करें। जो ज्ञापन आपके द्वारा मुझे मिला है, मै उसे इसी समय सरकार तक पहुंचाऊगा और स्वयं इस सम्बन्ध में मुख्य मंत्री जी से बात करूगां। जल्द ही आप लोगों की हड़ताल का सकारात्मक जवाब आप लोगों को मिलेगा।
  • वहीं दोपहर बाद सदर विधायक योगेश वर्मा भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्हें भी संघ के पदाधिकारियों ने अपना ज्ञापन सौपा। इस दौरान इन्होनें अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार सभी संविदा कर्मचारियों के हित में कई फैसले ले चुकी है। अभी कई ऐसे और फैसले आपके सामने आने वाले हैं जो आपकी मांगों में भी शामिल हैं और उन पर मंथन चल रहा है। आपके प्रदेश नेतृत्व से सरकार बात कर रही है।
  • हम आपकी सभी मांगों का समर्थन करते हैं। मैं इस विषय में स्वयं मुख्य मंत्री जी को अवगत कराऊगा। रैली में संरक्षक अवधेश पटेल, जिला अध्यक्ष विकाश श्रीवास्तव, महामंत्री देवेन्द्र नाथ पाण्डेय, सचिव सन्तोष आनन्द, मीडिया प्रभारी देवनन्दन श्रीवास्तव, जिला लेखा प्रबन्धक सतपाल सिंह, आरकेएसके जिला समन्वयक सचिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय वर्मा, रामजी माथुर, जिला अध्यक्ष महिला चिकित्सालय इकाई सुष्मिता वर्मा, वेद प्रकाश, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, शिल्पी बाजपेयी, शीला वर्मा, शिवानी माथुर, पूनम जयसवाल, पूनम देवी, नाजुक जहां, डा. शबनम सिद्वीकी, डा. रौनक अफरोज, डा. अंजली वर्मा, डा. तनवीर अहमद, डा. केशर जहां, डा. अनिल वर्मा, प्रीति श्रीवास्तव, संजू वर्मा, दीपमाला, शिप्रा, सहित सैकड़ों की तादाद में कर्मचारी, चिकित्सक के साथ-साथ भारी सख्या में आशा बहुएं व आशा संगीनियां मौजूद रहीं।