Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रियंका गांधी लखनऊ में अपने एक रिश्तेदार शीला कॉल के यहां रूकेंगी।

लखीमपुर खीरी कांड को भुनाने के लिए प्रियंका गांधी अब लखनऊ में डेरा डालेंगी।

लखीमपुर खीरी कांड में पीड़ितों को इंसाफ दिलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रियंका गांधी ने जिस तरह से यूपी में अपना तेवर दिखाया है उससे पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई जान आ गई है। साथ कांग्रेस ने प्रदेश में विपक्ष को भी पीछे छोड़ दिया है।

रविवार को बनारस में किसान रैली का आयोजन करके प्रियंका गांधी ने एक तरह से यह संदेश भी दे दिया है।कि अब कांग्रेस पार्टी रूकने वाली नहीं है।

प्रियंका और पार्टी दोनों ने इस मुद्दे को चुनाव तक भुनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी किसान आंदोलन को अपना मुख्य एजेंडा बनाते हुए। कांर्यकर्ताओं में जो सियासी गर्माहट भर दी है उसके बाद उन्होंने अब लखनऊ में ही डेरा डालने का फैसला किया है
प्रियंका गांधी के लखनऊ में ही रूकने की बात सुनकर पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कार्यकर्ता और प्रदेश के वरिष्ठ नेता लंबे समय से यह मांग कर रहे थे कि अब प्रियंका गांधी को लखनऊ में ही डेरा डालना चाहिए।

लेकिन कभी कोरोना तो कभी और किसी वजह से उनकी यह योजना टालनी पड़ती रही। लेकिन अब जबकि चुनाव में 100 दिन बचे हैं ऐसे मे उन्होंने चुनाव तक लखनऊ में ही रूकने का कार्यक्रम बनाया है।
प्रियंका गांधी लखनऊ में अपने एक रिश्तेदार शीला कॉल के यहां रूकेंगी।