Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दो दिन के लिए टला प्रियंका गांधी का अयोध्या दौरा, अब इस तारीख को करेंगी रोड शो

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए राजनीतिक स्टेज सज चुका है। अलग अलग दलों के नेता सियासी दांव में एक दूसरे को उलझाने में जुटे हुए हैं। इन सबके बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का अयोध्या दौरा दो दिन के लिए टल गया है। प्रियंका गांधी 27 मार्ट को अयोध्या जाने वाली थीं। लेकिन अब वो 29 मार्च को भगवान राम की नगरी जाएंगी।

नए शेड्यूल के मुताबिक, अब प्रियंका गांधी 27 मार्च को अमेठी, 28 मार्च को रायबरेली और फिर 29 मार्च को राम की नगरी अयोध्या में चुनावी रैलियां करेंगी। प्रियंका की अयोध्या यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव राजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया था, “प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली से कैफियत एक्सप्रेस से अयोध्या के लिये रवाना होंगी। ट्रेन के सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर यहां पहुंचने की उम्मीद है।” सिंह ने कहा कि अयोध्या रेलवे स्टेशन के नजदीक थोड़ी देर होटल में रुकने के बाद वह सुबह 10 बजे अयोध्या में रोड शो करेंगी।

लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद रोड शो कुमारगंज में समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि रोड शो में 32 पड़ाव होंगे। प्रियंका स्थानीय लोगों से मिलेंगी और अयोध्या में दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगी। वह एक स्थानीय स्कूल में बच्चों से भी मिलेंगी। इन तीन दिनों में वह मध्य यूपी में कांग्रेस के लिए माहौल बनाएंगी। अयोध्या से उन्नाव तक के दौरे से वह बीच में समय निकालकर रायबरेली और अमेठी भी जाएंगी।

आपको बता दें, इससे पहले प्रियंका गांधी ने इलाहाबाद से वाराणसी तक बोट यात्रा की थी और जमीनी स्तर पर कांग्रेस की तैयारियों का परखा। इलाहाबाद से लेकर वाराणसी तक 6 संसदीय सीटों पर वो लोगों से मिलीं और मोदी सरकार की खामियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा था कि मौजूदा सरकार सिर्फ प्रताणना की राजनीति कर रही है। एक खास एजेंडे के तहत उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन वो डरने वाली नहीं हैं। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार बड़े बड़े दावे कर रही है। लेकिन जमीन पर कुछ ठोस नजर नहीं आ रहा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गंगा यात्रा के दौरान सांची बात की और उस दौरे में मंदिर और मजार तक पहुंची। उन्होंने अपनी यात्रा में कहा कि देश की गंगा-जमुनी तहजीब को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया गया है। देश का एक बड़ा समाज डर के साए में जी रहा है। लेकिन वो सबको भरोसा दिलाना चाहती हैं कि कांग्रेस की सरकार आने पर डर का माहौल खत्म हो जाएगा।