Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रियंका गांधी अरेस्ट,अखिलेश यादव तथा सतीश मिश्रा नजरबंद –

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद तमाम विपक्ष के नेता  प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, सतीश चंद्र मिश्र, शिवपाल यादव, राकेश टिकैत ने लखीमपुर खीरी जाने का ऐलान किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तुरंत हरकत में आ गई।
प्रियंका गांधी लखनऊ से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुई तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस भी अलर्ट हो गई थी। प्रियंका को रोकने के लिए खैराबाद टोल प्लाजा पर डीएम एसपी के साथ तमाम पुलिस फोर्स मौजूद थे। लखीमपुर जाने की कोशिश कर रही प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया है प्रियंका को हरगांव थाने से सीतापुर पुलिस लाइन में ले जाया गया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव  तथा बसपा नेता सतीश मिश्केरा के  घर के बाहर भी पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है क्योंकि अखिलेश यादव आज लखीमपुर खीरी जाने वाले थे | बाहर निकलने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है और अखिलेश यादव को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। मायावती ने ट्विट कर के सतीश मिश्रा के नजरबंद होने की जानकारी दी –


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव  के घर के बाहर भी भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दिया गया है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उसके बेटे के खिलाफ एफ आई आर: –
लखीमपुर खीरी के अब तक एक ताजा अपडेट के अनुसार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी और उनके बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है। बहराइच से नानपारा के रहने वाले जगजीत सिंह ने एफ आई आर दर्ज कराई है। एफ आई आर में मंत्री और उसके बेटे के खिलाफ हत्या, एक्सीडेंट, अपराधिक साजिश, बवाल आदि धाराओं में लखीमपुर के तिकुनिया थाने में एफ आई आर दर्ज कराई गई है।
लखीमपुर खीरी से मिली ताजा खबर के अनुसार हिंसा में एक पत्रकार की भी मौत हुई है। निघासन क्षेत्र के निवासी रमन कश्यप स्थानीय पत्रकार है। इनकी मृत्यु की पुष्टि रात को पोस्टमार्टम के बाद हुई।