Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सजा काट रहे दो कैदी आज होंगे आजाद

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।
  • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो कैदियों को आजादी मिलने वाली है। जिला कारागार खीरी में बंद ये दोनों कैदी जुर्माने की सजा काट रहे थे। 
  • जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया कि शासन ने ऐसे कैदियों की सूची मांगी थी, जिनकी सजा की अवधि पूरी हो गई है और वह जुर्माना अदा न कर पर अतिरिक्त सजा काट रहे हों। जिस पर जेल प्रशासन ने छह कैदियों की सूची शासन को भेजी थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर की जेलों से 71 कैदियों को छोड़े जाने के लिए शासन ने हरी झंडी दी है।
  • इनमें खीरी जिले के दो कैदी भी शामिल है। जेलर ज्ञानप्रकाश ने बताया कि छोड़े जाने वाले कैदियों में थाना नीमगांव के गांव धवरपुर निवासी गजराज सिंह और धौरहरा के गांव पचहरा निवासी अमर सिंह हैं।
  • गजराज सिंह को दस महीने की सजा और दो हजार रुपये जुर्माना की सजा हुई थी। वह जुर्माने की सजा में से 12 दिन काट चुका है, जबकि अभी दस दिन शेष बचे हैं।
  • अमर सिंह को हत्या के प्रयास मामले में पांच साल की सजा और 7400 रुपये का जुर्माना हुआ था। इसकी भी सजा पूरी हो चुकी है, जुर्माना की सजा काट रहा है। दोनों कैदियों की रिहाई की तैयारियां करीब पूरी कर ली गई हैँ। बुधवार की सुबह दोनों को रिहा किया जाएगा।