Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दुबई के शासक की पत्नी इसके साथ भागी,ब्रिटेन में खरीदा सौ करोड़ का मकान

दुबई|

दुनिया के अमीर लोगों में शुमार और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की पत्नी राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन एक ब्रिटिश बॉडीगार्ड के साथ भागी हैं। मीडिया रिपोर्ट से शुक्रवार को जानकारी मिली। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद शेख की छठी पत्नी राजकुमारी हया एक ब्रिटिश बॉडीगार्ड के साथ भागी हैं। वह लंदन में शानदार जिंदगी जी रही हैं।

राजकुमारी हया ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लेने की भी तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा वे शेख मोहम्मद से तलाक लेने की अर्जी भी दायर करने वाली हैं। हालांकि, इनकी शादी में दो देशों के राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध भी जुड़े हुए थे। पिछले हफ्ते राजकुमारी हया 271 करोड़ रुपये और दोनों बच्चों को लेकर दुबई से फरार हो गई थीं।

जर्मनी होते हुए पहुंची ब्रिटेन

जर्मनी होते हुए ब्रिटेन भाग गईं और वहां उन्होंने बकिंगम पैलेस गार्डेंस में एक घर खरीदा है। इस घर की कीमत कई सौ करोड़ की बताई जा रही है। बकिंघम पैलेस गार्डेंस ऐसा इलाका है, जहां दुनिया के सबसे महंगे घर हैं। पति-पत्नी के बीच दरार तब आई, जब पिछले साल शेख मोहम्मद की एक बेटी शेखा लतीफा ने देश से भागने की कोशिश की। इसके बाद राजकुमारी हया और शेख मोहम्मद के बीच भी रिश्ते असामान्य हो गए। 

 

ऐसे जताई जताई नाराजगी :-
69 वर्षीय शेख मोहम्मद बिन राशिद एक कवि भी हैं। राजकुमारी हया की बेवफाई पर एक कविता लिख इंस्टाग्राम पर शेयर की। कविता का शीर्षक है – ‘यू लिव्ड एडं यू डाइट’। उन्होंने अरबी भाषा में कविता लिखी कि अब मेरी जिंदगी में तुम्हारी कोई जगह नहीं रह गई है। मुझे अब फर्क नहीं पड़ता कि तुम जिंदा हो या मर गई। मोहम्मद शेख बिन राशिद की सात बीवियां और कुल मिलाकर 23 बच्चे हैं।