Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आढ़तियों की गोहाना में होने वाली रैली की तैयारियां पूर्ण

सिरसा, 8 सितंबर।( सतीश बंसल )   ई नेम प्रणाली के विरोध में गोहाना में 10 सितंबर को होने वाली आढ़तियों
की राज्य स्तरीय महारैली की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस संबंध में आढ़ती एसोसिएशन सिरसा मंडी के
प्रधान मनोहर मेहता ने बताया कि गोहाना में 10 सितंबर को ई नेम प्रणाली के खिलाफ आढ़तियों की एक राज्य
स्तरीय महारैली होने जा रही है। रैली को कामयाब करने के लिए सिरसा मंडी के आढ़तियों में भारी उत्साह है। रैली
में सिरसा मंडी से 10 बसें व 50 निजी वाहनों में सैकड़ों आढ़ती, मुनीम व दलाल शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि
रैली का न्यौता देने के लिए सिरसा मंडी को 8 जोन में बांटकर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया था। जिन
व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर नुक्क्ड़ सभाएं की गई थीं उनमें अनेजा कमीशन एजेंट, पन्ना लाल पुरुषोत्तम कुमार,
गोयल ट्रैडिंग कंपनी, राजाराम सोमप्रकाश, अग्रवाल ट्रैडिंग कंपनी, ओमप्रकाश अर्जुन दास कालड़ा, बख्तावर चंद
फतेह चंद की दुकानों पर सभाए की गई थीं।

इन सभाओं में आढ़तियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और हाथ उठाकर
रैली में जाने का ऐलान किया। प्रधान मेहता ने बताया कि रैली में जाने के लिए मंडी के पूर्व प्रधानों व पूर्व

पदाधिकारियों को भी न्यौता दिया गया है। नुक्कड़ सभाओं को सफल बनाने में आढ़ती एसोसिएशन के उपप्रधान
प्रेम बजाज, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष कुणाल जैन, आढ़ती महावीर शर्मा, कृष्ण मेहता, राजन बावा, नरेंद्र
धींगड़ा, देवराज कंबोज आदि आढ़तियों ने मेहनत की। एसोसिएशन के प्रबंधक नरेंद्र सेठी व सहायक मैनेजर करण
जांगड़ा ने भी बखूबी ढंग सभाओं का प्रबंधन किया।