Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

योगी सरकार के खिलाफ प्रसपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन 18 को

 

लखनऊ। बिजली की बढ़ी दरों समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने 18 सितम्बर को समूचे उप्र में प्रदर्शन का एलान किया है।

प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव ने गुरुवार को योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अभी कुछ महीने पहले बिजली दरों में बढ़ोत्तरी की गई थी। प्रदेश सरकार ने फिर बिजली के दाम बढ़ाकर आम जनता के हितों के साथ छल किया है। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार एवं उत्पीड़न के विरूद्ध प्रसपा 18 सितम्बर को प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था संकट व संक्रमण के दौर से गुजर रही है। केन्द्र सरकार सुधार के नाम पर मोटरसाइकिल व आम वाहन चालकों का उत्पीड़न कर रही है। जुर्माना कई गुना बढ़ाना गलत है। देश की अर्थव्यवस्था 567 अरब डालर के कर्ज में है और सरकार रिजर्व कोष निकालने के लिए मजबूर है। देश में राष्ट्रवाद के नाम पर अधोषित तानाशाही थोपी जा रही है।

भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में आज प्रसपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन साम्प्रदायिकता के घोर विरोधी थे और सामाजिक सद्भाव के प्रतिबद्ध पैरोकार थे। उनकी विद्वता के सभी कायल थे।
इस दौरान पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल, पूर्व मंत्री शिव कुमार बैरिया, प्र.स.पा. राष्ट्रीय महासचिव राम नरेश यादव, बौद्धिक सभा अध्यक्ष दीपक मिश्र आदि शामिल रहे। बैठक का संचालन प्रसपा प्रमुख महासचिव वीरपाल यादव, अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर लाल लोधी ने की।